ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

जहानाबाद : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के निवासी किसान बबुन शर्मा 55 वर्ष की ट्रैक्टर दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य ग्रामीण माउजर सिंह घायल हो गया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शकुराबाद स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. दुर्घटना सोमवार को पूर्वाह्न में […]

जहानाबाद : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के निवासी किसान बबुन शर्मा 55 वर्ष की ट्रैक्टर दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य ग्रामीण माउजर सिंह घायल हो गया.

घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शकुराबाद स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. दुर्घटना सोमवार को पूर्वाह्न में हुई. बताया गया है कि उक्त दोनों व्यक्ति ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत जुतवाने के लिए जा रहे थे. उसी दौरान संतुलन खो देने के कारण ट्रैक्टर पइन में पलट गया, जिससे दब कर किसान बबुन शर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >