जहानाबाद : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले के विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी. श्रद्धालु सुबह से ही नदी, तालाब एवं कुआें पर स्नान करने में जुटे थे. शहर के संगम घाट पर स्नान एवं पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिर में पूजा-पाठ करने में जुटे थे.
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व को देखते हुए कई लोग पटना से गंगा स्नान कर लौट रहे थे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्टेशन परिसर में लगी रही. पटना से गया की तरफ जाने वाली ट्रेनों में अधिकतर महिला श्रद्धालु की भीड़ थी. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं पुरुषों ने सुबह स्नान कर पंडितों को अन्न एवं रुपये-पैसा दान में दिये.
