मां ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
जहानाबाद : शहर के शेखआलम चक मोहल्ले की निवासी एक लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की की मां ने नगर थाने में मो. निसार नामक युवक को नामजद बनाते हुए एफआइआर दर्ज कराया है. मामला दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश करने में जुट गयी है. अब तक उसका कोई पता नहीं चला है. घटना के संबंध में बताया गया है कि प्राथमिकी की सूचक उक्त महिला की पुत्री बुधवार की दोपहर करीब दो बजे कुछ सामान की खरीदारी करने की बात कहकर अपने घर से निकली थी.
देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटी. घर के लोग चिंतित हो गये. काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. एफआइआर के अनुसार तहकीकात के क्रम में ही सूचक को पता चला कि मो. निसार उर्फ टकला नामक युवक शादी करने की नियत से उनकी पुत्री को भगा ले गया है. युवक भी अपने घर से फरार है. पूछताछ करने के लिए जब लड़की की मां और उसके परिवार के अन्य लोग जब युवक के घर में गये तो उन लोगों को घर से भगा दिया .
