केंद्र व राज्य सरकारें गरीब व दलितों को दे रहीं झांसा:खेमस

पांचवा जिला सम्मेलन का आयोजन जहानाबाद नगर : अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा का पांचवा जिला सम्मेलन आयोजित हुआ. स्वामी सहजानंद संग्रहालय में आयोजित जिला सम्मेलन का उद्घाटन माले केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन रामजतन शर्मा ने किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा की आज देश संकटकालीन दौर […]

पांचवा जिला सम्मेलन का आयोजन

जहानाबाद नगर : अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा का पांचवा जिला सम्मेलन आयोजित हुआ. स्वामी सहजानंद संग्रहालय में आयोजित जिला सम्मेलन का उद्घाटन माले केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन रामजतन शर्मा ने किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा की आज देश संकटकालीन दौर से गुजर रहा है. कब क्या होगा कहना मुश्किल है. केंद्र सरकार की तुगलकी हरकतों से सभी लोग परेशान हैं. सरकार सवाल उठाने वाले, आंदोलन करने वालों पर फर्जी मुकदमा कर उन्हें जेल भेज रही है. इस सरकार में देश की गंगा-यमुनी संस्क‍ृती खतरे में है.
सर्जिकल स्ट्राइ्क के संबंध में कहा की दोनों देश की सरकारें अपनी जनता को धोखा दे रही है. मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार का सात निश्चय छलावा है. सात निश्चयों में गरीबों के भोजन का अधिकार, आवास, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी बुनियादी सवालों का समाधान है ही नहीं. सम्मेलन में रामजतन शर्मा ने कहा कि भोपाल जेल में बंद सीमी के आठ सदस्यों को फर्जी इंकाउंटर में मार दिया गया.
केंद्र सरकार योजना आयोग को भंग कर गरीबों के कल्याण की सभी योजनाओं को बंद करने में लगी है. वहीं नीतीश सरकार सुशासन का कचूमर निकालने पर तुली है. सम्मेलन को गोपाल रविदास, श्री निवास शर्मा, रामबली यादव, वसी अहमद, संतोष केसरी, इंद्रेश पासवान आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >