सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करते मंत्री कृष्णनंदन वर्मा.
मखदुमपुर : सूबे के पीएचइडी मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने आज टेहटा बाजार में टेहटा सुमेरा पथ के मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया. मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश सरकार विकास के प्रति कृत संकल्पित हैं. तथा सड़क बेहतर हो इस पर सरकार का विशेष ध्यान है. यह सड़क विगत वर्षों में जीर्णशीर्ण हो गयी थी.
सरकार के संज्ञान में बात आते ही सड़क मरम्मत के लिए राशि उपलब्ध करा दी गयी . उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नीतीश कुमार ने जनता से जो वादा किया था एक एक कर सभी वादा पूरा करने में जुटे हैं. विधायक सुबेदार दास ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमसे जो कुछ भी बन सकेगा क्षेत्र के विकास के लिए कर पाउंगा. इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामाशीष यादव, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पु, जदयू नेता कौशलेंद्र वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.
