छापेमारी में हत्याकांड के आरोपित सहित 18 धराये

जहानाबाद : जिले में विधि व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने एवं फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए मंगलवार की रात चलाये गये स्पेशल अभियान में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें एक दहेज हत्याकांड का आरोपित भी शामिल है. दो गैर जमानतीय वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें जेल भेजा गया. विशेष […]

जहानाबाद : जिले में विधि व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने एवं फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए मंगलवार की रात चलाये गये स्पेशल अभियान में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें एक दहेज हत्याकांड का आरोपित भी शामिल है. दो गैर जमानतीय वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें जेल भेजा गया. विशेष छापेमारी जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्र के पदाधिकारियों के द्वारा की गयी. प्राप्त खबर के अनुसार घोसी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर नालंदा जिले के बेगमपुर गांव के निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार मननपुर गांव में पूर्व में हुई हत्या के मामले में इसकी गिरफ्तारी हुई है. नवीन दहेज हत्याकांड का आरोपित बताया गया है. उधर, हुलासगंज थाने की पुलिस ने रघुनाथपुर गांव में छापेमारी कर गैर जमानतीय दो वारंटियों को गिरफ्तार किया. एस ड्राइव में कड़ौना ओपी क्षेत्र से एक, भेलावर से दो, नगर थाने से एक, मखदुमपुर से दो, शकुराबाद से तीन, परसविगहा से चार और काको थाना क्षेत्र से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >