महोत्सव की तैयारी को लेकर की गयी बैठक
जहानाबाद नगर : समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में वाणावर महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक हुई. 26 नवंबर को आयोजित होनेवाला वाणावर महोत्सव को लेकर उन्होंने नगर पंचायत, मखदुमपुर को निर्देश दिया कि वे मेला क्षेत्र का साफ-सफाई कराएं तथा पानी की व्यवस्था कराएं.
वहीं पीएचइडी को निर्देश दिया गया कि वहां पर निर्मित शौचालयों को साफ-सुथरा कराएं.डीएम ने सामान्य शाखा प्रभारी को निर्देश दिया कि वे विभाग से पत्राचार कर यह स्पष्ट करें कि महोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि कौन होंगे. उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वे महोत्सव के अवसर पर मेडिकल किट, आतुर वाहन एवं चिकित्सक की व्यवस्था कराएं. वहीं महोत्सव को लेकर मुख्य कलाकारों का चयन विभाग द्वारा किये जाने की जानकारी दी गयी
. श्री सिंह ने वाणावर मेले से संबंधित विभिन्न विभाग सड़क, विद्युत आदि के पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मेला क्षेत्र में बिजली की समुचित व्यवस्था करने तथा सड़कों को ठीक कराने को कहा गया. बैठक में उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद, अपर समाहर्ता रमेश चंद्र झा, अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी, सहायक समाहर्ता घनश्याम मीणा सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक करते डीएम मनोज कुमार सिंह.
