छापेमारी में 30 लीटर शराब बरामद,तस्कर हुआ फरार

नगर थाना क्षेत्र के बरबिगहा एवं सिकरिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर मुसहरी में पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के बरबिगहा एवं सिकरिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर मुसहरी में पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने शराब के अड्डे से बिक्री के लिए छुपा कर रखा गया 30 लीटर शराब बरामद किया है. बरामद शराब के आधार पर उत्पाद अधिनियम के तहत स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इस्माइलपुर मुसहरी में शराब का धंधा किया जाता है. सूचना के आलोक में छापेमारी की गई जिसमें जग्गा मांझी उर्फ जगन्नाथ मांझी के घर से बिक्री के लिए छुपा कर रखा गया 25 लीटर शराब पुलिस को मिला है. इधर नगर थाना क्षेत्र के जमुना नदी किनारे बरबिगहा से पूरब ईंट भट्ठा के समीप से पुलिस ने बिक्री के लिए छुपा कर रखे गए 5 लीटर शराब बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >