जहानाबाद नगर : एक जनवरी, 2020 के अहर्ता तिथि के आधार पर वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को सफल क्रियान्वयन एवं अधिकतम जनसहभागिता के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. जिले में 5 तथा 12 जनवरी को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान दिवस को निर्वाचन सूची की अद्यतन प्रति तथा सभी प्रपत्रों के साथ बीएलओ अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे.
वोटर लिस्ट में आंशिक सुधार के लिए चलेगा विशेष अभियान
जहानाबाद नगर : एक जनवरी, 2020 के अहर्ता तिथि के आधार पर वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को सफल क्रियान्वयन एवं अधिकतम जनसहभागिता के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. जिले में 5 तथा 12 जनवरी को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर […]

विशेष अभियान दिवसों के पर्यवेक्षण के लिए प्रखंडवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिसमें जहानाबाद प्रखंड क्षेत्र के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमलेंदु कुमार सिंह, मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के लिए एलआरडीसी मो शिबगतुल्लाह अंसारी, घोसी प्रखंड क्षेत्र के लिए जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम राजेंद्र प्रसाद, काको प्रखंड क्षेत्र के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी महफूज आलम, रतनी प्रखंड क्षेत्र के लिए वरीय उप समाहर्ता संजीव कुमार जमुआर, मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश तथा हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के लिए अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो मुस्ताक को नामित किया है. डीएम ने 18 वर्ष के ऊपर के योग्य व्यक्तियों से कहा है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आगे आएं.