युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही ग्राम परिवहन योजना

जहानाबाद सदर : सरकार द्वारा 2019 में शुरू किया गया मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बेरोजगारों को रोजगार देने में सार्थक साबित हो रहा है. जिले के 295 युवा इस योजना से लाभान्वित होकर रोजगार करने लगे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति तो सृदृढ़ हुई ही है, वे अपने परिवार का भरण-पोषण भी आसानी से करने […]

जहानाबाद सदर : सरकार द्वारा 2019 में शुरू किया गया मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बेरोजगारों को रोजगार देने में सार्थक साबित हो रहा है. जिले के 295 युवा इस योजना से लाभान्वित होकर रोजगार करने लगे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति तो सृदृढ़ हुई ही है, वे अपने परिवार का भरण-पोषण भी आसानी से करने लगे हैं. युवाओं को स्वावलंबी बनाने में यह योजना पूरी तरह सार्थक हो रहा है.

जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में युवा इसका लाभ लिये हैं. विभाग द्वारा इस वर्ष 420 युवाओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस लक्ष्य के अनुरूप अब तक घोसी में 27, मखदुमपुर 72, जहानाबाद 43, रतनी 65, मोदनगंज 27, काको में 61 बेरोजगार युवाओं को वाहन की खरीददारी के लिए अनुदान दिया गया है.
नये साल में परिवहन विभाग को मिलेगा अपना भवन
परिवहन भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. वर्ष 2019 में निर्माण कार्य आरंभ होने से नये साल में विभाग को अपना भवन मिलने की आशा जग गयी है. शहर के गांधी मैदान के समीप करोड़ों की लागत से परिवहन भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.
इस भवन में विभाग से संबंधित सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. यहीं विभाग के सभी अधिकारी बैठेंगे. ऐसे में चालकों तथा वाहन मालिकों को विभागीय कार्यों के लिए कई स्थानों पर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. वहीं विभाग को बगल में स्थित गांधी मैदान का लाभ मिलेगा और चालकों से ट्रायल लेने में सुविधा होगी.
किसानों को मिला प्रधानमंत्री कृषि निधि योजना का लाभ
प्रधानमंत्री कृषि निधि योजना से जिले के 48 हजार किसान लाभान्वित हो चुके हैं. हालांकि 78 हजार किसानों द्वारा योजना के लाभ के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया है.
यह विभाग के लिए एक सुखद अनुभूति है कि किसान जागरूक होकर इस योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आगे आ रहे हैं. कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए चलाये जा रहे अधिकांश योजनाओं का लाभ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही दिया जा रहा है. इसके लिए किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है. किसान भी आगे आकर योजना के लाभ के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं.
वर्ष 2019 में सरकार द्वारा शुरू किया गया मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रहा है. इस योजना से अब तक ग्रामीण इलाकों से 295 युवा लाभान्वित हो चुके हैं तथा रोजगार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. वहीं परिवहन विभाग को अपना भवन भी शीघ्र मिलने वाला है. इसका निर्माण कार्य आरंभ हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >