गांधी पार्क में लाइट से बिखरी दूधिया रोशनी

जहानाबाद : शहर के गांधी मैदान से सटे गांधी पार्क शहर के बच्चों, वृद्धों और नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां लगे झूलों, खेल के उपकरणों, आकर्षक फूल-पत्ती और भव्य साज-सज्जा के कारण एक रेला- सा उमड़ता दिखता है. सुबह-शाम भारी भीड़ पार्क में बनी रहती है. प्रशासन द्वारा दो सुरक्षा कर्मी […]

जहानाबाद : शहर के गांधी मैदान से सटे गांधी पार्क शहर के बच्चों, वृद्धों और नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां लगे झूलों, खेल के उपकरणों, आकर्षक फूल-पत्ती और भव्य साज-सज्जा के कारण एक रेला- सा उमड़ता दिखता है. सुबह-शाम भारी भीड़ पार्क में बनी रहती है.

प्रशासन द्वारा दो सुरक्षा कर्मी समेत कई सुविधाएं पार्क में दी गयी हैं, जिसका आनंद उठाने से शहरवासी नहीं चूक रहे हैं. गत कुछ दिनों से पार्क की हाइमास्ट लाइट के खराब होने से शाम ढलते ही पार्क में अंधेरा छा जाता था. इसके कारण यहां आनेवाले बच्चों और नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. लोगों द्वारा पार्क में रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की गयी थी.
नगर पर्षद द्वारा पार्क में पूर्व से लगी हाइमास्ट लाइट को पूरी तरह ठीक कर दिया गया है, जिसके बाद पार्क में दूधिया रोशनी बिखरकर शहर के इस मॉडल पार्क को और आकर्षक बना रही है. जिला प्रशासन और नगर पर्षद की इस पहल का लोगों द्वारा स्वागत किया जा रहा है.
नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पार्क का समुचित रखरखाव लगातार किया जा रहा है. वहीं जल्द ही नये पार्कों की सौगात भी शहर को दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >