लूटी गयी दो बाइकों के साथ तीन लुटेरे को किया गिरफ्तार

जहानाबाद : बीते माह घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर एवं करहरा नहर के बीच हुए सड़क लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. बाइक लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को भी पुलिस ने लूटी गयी बाइक व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में घोसी थाना क्षेत्र के टरवां गांव निवासी उदय […]

जहानाबाद : बीते माह घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर एवं करहरा नहर के बीच हुए सड़क लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. बाइक लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को भी पुलिस ने लूटी गयी बाइक व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में घोसी थाना क्षेत्र के टरवां गांव निवासी उदय शर्मा का पुत्र नीतीश कुमार, गोविंदपुर गांव निवासी शिव कुमार आलोक उर्फ गुड्डू शर्मा का पुत्र श्रवण कुमार उर्फ सूरजभान एवं विनोद शर्मा का पुत्र नारायण शर्मा शामिल हैं.

इसके साथ ही लूटकांड में चौथा आरोपित नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर छापेमारी कर लूटी गयी दो मोटरसाइकिल एवं दो सेल मोबाइल फोन भी जब्त किया है. जब्त मोटरसाइकिल में एक हीरो होंडा बाइक, जबकि दूसरा धनरूआ के समीप से लूटी गयी ग्लैमर बाइक को बरामद किया गया है.
समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए एसपी मनीष ने कहा कि बीते 30 अक्तूबर को घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर व करहरा नहर के बीच तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक मोबाइल, 21 हजार रुपये एवं ब्लैक कलर की हीरोहोंडा बाइक लूट ली गयी थी.
लूटकांड के बाद घोसी थाने में कांड संख्या 375/19 दर्ज की गयी थी. लूट के वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीआइयू के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसके बाद लूटकांड में शामिल अपराधियों की पहचान की गयी है.
मोबाइल के माध्यम से अपराधियों की गिरेबान तक पहुंची पुलिस : कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने में पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया एवं वैज्ञानिक तरीके से उसके गिरेबान तक पहुंची. लूटी गयी मोबाइल का अपराधी प्रयोग कर रहे थे.
मोबाइल को ट्रेस किया गया, जिसके बाद छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा गया. अपराधियों की निशानदेही पर अन्य तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों ने लूटकांड में शामिल रहने की बात स्वीकार की है. एसपी ने कांड का सफल उद्भेदन करनेवाले पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित करने की बात कही.
बरामदगी सामान
ब्लू रंग का इनफीनिक्स मोबाइल
काला-लाल रंग का रेड-मी मोबाइल
लूटी गयी हीरा स्पलेंडर एवं ग्लैमर बाइक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >