नामांकन की करें तैयारी, आयोग के नियमों के अनुसार बनाएं वज्रगृह

जहानाबाद नगर : जिले में तीन चरणों में पैक्स चुनाव होना है. चुनाव शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोषांगों का गठन किया गया है. विभिन्न कोषांगों को एक्टिवेट करने तथा कोषांगों से संबंधित कार्यों का निष्पादन कराने को लेकर डीडीसी मुकुल कुमार गुप्ता ने बैठक की. विकास भवन […]

जहानाबाद नगर : जिले में तीन चरणों में पैक्स चुनाव होना है. चुनाव शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोषांगों का गठन किया गया है. विभिन्न कोषांगों को एक्टिवेट करने तथा कोषांगों से संबंधित कार्यों का निष्पादन कराने को लेकर डीडीसी मुकुल कुमार गुप्ता ने बैठक की.

विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में सभी कोषांगों के प्रभारी को कोषांग से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं बीडीओ को नामांकन से संबंधित तैयारी करने तथा प्रखंडों में वज्रगृह बनाने से संबंधित निर्देश दिया गया. उन्हें बताया गया कि वज्रगृह निर्माण में लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की तरह ही नियमों का पालन किया जाये.
बैठक में 26 नवंबर से आरंभ होने वाले नामांकन प्रक्रिया से संबंधित तैयारी शीघ्र पूरी कर लेने, कर्मियों को प्रशिक्षण देने, उनकी प्रतिनियुक्ति करने से संबंधित निर्देश दिया गया. साथ ही बीडीओ से संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की जानकारी मांगी गयी. वहीं चुनाव में उपयोग होने वाले वाहनों की संख्या का आकलन करने को भी कहा गया. बैठक में एसडीओ निवेदिता कुमारी, डीसीओ बाबू राजा के अलावा सभी कोषांगों के प्रभारी, बीडीओ आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >