जहानाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत पर बवाल, उग्र भीड़ ने बस में लगायी आग

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में नगर थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की युवक मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बसको आग के हवालेकरदिया. देखते ही देखते बस धू-धू कर जल गयी. सूचना पाकर घटनास्थलपर पहुंची दमकल की टीम ने जलती बस को बुझाने का […]

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में नगर थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की युवक मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बसको आग के हवालेकरदिया. देखते ही देखते बस धू-धू कर जल गयी. सूचना पाकर घटनास्थलपर पहुंची दमकल की टीम ने जलती बस को बुझाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक बस जल कर राख हो चुकी थी.

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवारतीनों युवक आज सुबह स्कूल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बसने बाइकसवारयुवकों को रौंद दिया. जिसमें 15 वर्षीय सन्नी कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि, दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के विरोध में आक्रोशितों ने बस में आग लगाने के बाद जाम कर हंगामा किया.मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी स्थिति को नियंत्रण करने मेंजुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >