व्यवसायी से मारपीट के विरोध में बंद रहा बाजार

जहानाबाद : किनारी बाजार में संचालित दुकानों में लूटपाट करने और व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के विरोध में मंगलवार को किनारी बाजार बंद रहा. इस दौरान व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से सुरक्षा की मांग किया. प्रदर्शन कर रहे व्यवसायियों ने बताया कि बाजार में संचालित राधे-राधे मिष्ठान भंडार में 15 जुलाई की शाम […]

जहानाबाद : किनारी बाजार में संचालित दुकानों में लूटपाट करने और व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के विरोध में मंगलवार को किनारी बाजार बंद रहा. इस दौरान व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से सुरक्षा की मांग किया. प्रदर्शन कर रहे व्यवसायियों ने बताया कि बाजार में संचालित राधे-राधे मिष्ठान भंडार में 15 जुलाई की शाम करीब 8:30 बजे तीन लड़के आये थे. उन्होंने दुकानदार से उधारी की मांग की थी.

जब दुकानदार ने उधार नहीं दिया तो लड़कों ने तोड़-फोड़ करने के साथ मारपीट भी किया. साथ ही धमकी भी दिया. इस तरह की घटनाएं बाजार में अक्सर होती रहती हैं. इस संबंध में कई बार पुलिस को भी जानकारी दी गयी, लेकिन कोई सार्थक कार्रवाई नहीं होने से ऐसे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.
इन घटनाओं के विरोध में ही व्यवसायियों ने मंगलवार को बाजार बंद रखा और प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल व्यवसायी सुरक्षा मुहैया कराने और बाजार का माहौल शांतिपूर्ण बनाने की मांग कर रहे थे. व्यवसायियों का कहना था कि वे छोटे-छोटे व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. ऐसे में अगर उन्हें परेशान किया गया तो उन्हें व्यवसाय बंद करना होगा, जिससे उनके परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी. प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, अरुण सिंह, सोनू मियां, अखिलेश प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >