जहानाबाद : एजेंट को जहर देकर मारने के मामले में सस्पेंस बरकरार!

जहानाबाद : नोनही निवासी सुधीर पंडित की मौत पर सस्पेंस बरकरार है. फिलहाल पुलिस के समक्ष मृतक की पत्नी ने दिये आवेदन में कहा है कि मेरे पति को षडयंत्र के तहत जहर देकर मारा गया है. सुधा देवी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके एक परिचित संपूर्णानंद सिंह […]

जहानाबाद : नोनही निवासी सुधीर पंडित की मौत पर सस्पेंस बरकरार है. फिलहाल पुलिस के समक्ष मृतक की पत्नी ने दिये आवेदन में कहा है कि मेरे पति को षडयंत्र के तहत जहर देकर मारा गया है.

सुधा देवी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके एक परिचित संपूर्णानंद सिंह एवं उनके चाचा ने मेरे पति को फोन कर घर से बुलाया और पैसों के विवाद में जहर की गोली खिलाकर मौत की नींद सुला दी. घटना के दूसरे दिन दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने एक नामजद और चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक की पुत्री ने आरोप लगाया है कि राजाबाजार के रहने वाले संपूर्णानंद सिंह एवं चार-पांच अज्ञात लोगों ने सोमवार की शाम उनके पिता को घर से बुलाया था.
मामले की जानकारी उन्हें तब हुई जब उनकी स्थिति बिगड़ गयी. सूचना पर पहुंचे परिजन ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. हालांकि पीएमसीएच जाने के क्रम में रास्ते में ही सुधीर पंडित की मौत हो गयी. चर्चा यहां तक है कि एजेंट नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से पैसा ले रखा था, जिसके लेन-देन को लेकर लंबे दिनों से विवाद चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >