चार दिन बाद भी दवा व्यवसायी का सुराग नहीं, परिजन बेहाल

देसरी : थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक स्थित दवा दुकान संचालक व लखनपुर निवासी रमेश राय के गुरुवार को अपहरण हो जाने के चार दिन बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जिसके कारण परिजनों में दहशत समाया हुआ है. व्यवसायी रमेश राय के अपहरण हो जाने को लेकर उनकी पत्नी […]

देसरी : थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक स्थित दवा दुकान संचालक व लखनपुर निवासी रमेश राय के गुरुवार को अपहरण हो जाने के चार दिन बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जिसके कारण परिजनों में दहशत समाया हुआ है.

व्यवसायी रमेश राय के अपहरण हो जाने को लेकर उनकी पत्नी चिंता देवी ने देसरी थाने में अज्ञात अपराधियों पर पति के अपहरण कर लेने के आरोप में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
दवा दुकान पर उपस्थित उनके भगिना लालू कुमार ने बताया कि गुरुवार को रमेश राय देसरी बाजार के रेलवे लाइन से उत्तर बैंक ऑफ इंडिया के समीप आकर बाइक ले जाने को उसे बोले थे.
साथ ही उन्होंने उसे बताया था कि उन्हें पटना जाना है. उसके बाद वह बाइक लेकर दुकान पर चला आया. जिसके बाद यह नहीं पता चल पाया कि वह किसके साथ पटना गये. किस गाड़ी से गये. जब उस दिन रात को वह घर वापस नहीं आये तो दूसरे दिन से परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दिया.
उसके बाद जब उनका कोई पता नहीं चल पाया तो शनिवार को थाने में अपहरण हो जाने की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी है. सोमवार को भी उनके बड़े भाई हरेंद्र राय अपने परिजनों के साथ खोजबीन करने के लिए घर से निकले हुए थे. वहीं बच्चे व घर के महिलाएं आशंकित होकर घर पर बैठे हुए है, कि रमेश राय कब तक घर लौट कर आते है. उधर देसरी पुलिस मामले को लेकर व्यवसायी के मोबाइल का सीडीआर निकलवाने एवं सीसीटीवी खंगाल रही है. साथ ही कई बिंदुओं जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >