बंद पड़े 206 नलकूप चालू नहीं करा सका विभाग, प्रशासन का दावा हुआ फेल

जहानाबाद सदर : जिले में बंद पड़े नलकूपों को चालू कराने में प्रशासन विफल रही. बंद पड़े नलकूप को चालू कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अहम निर्णय लिये गये थे, लेकिन बैठक समाप्त होते ही बंद पड़े नलकूप को चालू कराने की बात भी कागज पर ही रह गयी. जिले […]

जहानाबाद सदर : जिले में बंद पड़े नलकूपों को चालू कराने में प्रशासन विफल रही. बंद पड़े नलकूप को चालू कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अहम निर्णय लिये गये थे, लेकिन बैठक समाप्त होते ही बंद पड़े नलकूप को चालू कराने की बात भी कागज पर ही रह गयी.

जिले में 206 नलकूप बंद हैं, जिसमें कई ऐसे नलकूप है जो मामूली कारणों से बंद पड़ा है, लेकिन इन नलकूपों को चालू कराने को लेकर विभाग की ओर से कोई पहल भी अब तक शुरू नहीं की गयी है.
जिले में 308 नलकूप हैं, जिसमें 102 चालू अवस्था में है. राजकीय नलकूप की संख्या जिले में 171 है, जिसमें महज 31 नलकूप ही चालू अवस्था में है. नबार्ड फेज द्वारा जिले में 137 नलकूप हैं, जिसमें 71 नलकूप चालू अवस्था में है. इन नलकूपों में 27 नलकूप ऐसे हैं जो बेकार हो चुका है. जबकि 179 नलकूप ऐसे हैं जो विभिन्न कारणों से बंद है.
किसानों की मांगों की हो रही अनसुनी
बंद पड़े नलकूप को चालू कराने के लिए जिले में विभिन्न किसान संगठनों ने आंदोलन चलाया था व समाहरणालय पर धरना का आयोजन भी कई बार की गयी थी. किसानों के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बंद पड़े नलकूपों को चालू कराने का अश्वासन किसान संगठनों को दी थी.
इसके बाद डीएम ने बंद पड़े नलकूप को चालू कराने के लिए नलकूप के कार्यपालक अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी का गठन भी किया था, जिसमें बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता को भी रखा गया. प्रशासन द्वारा बंद पड़े नलकूप को चालू कराने को लेकर सर्वे भी करायी गयी थी व विभाग के पास उसकी रिपोर्ट भी सौंपा गया था, लेकिन नलकूप को चालू कराने की दिशा में विभाग द्वारा अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है.
मुखिया को है नलकूप चालू कराने की जिम्मेदारी
नलकूप अब पंचायत में मुखिया के हाथों में दे दिया गया है. बंद पड़े नलकूप को चालू करवाने की जिम्मेदारी मुखिया को ही है. अभी मुखिया का खाता विभाग में नहीं खुला है. खाता खुलते ही बंद पड़े नलकूप को चालू कराने के लिए मुखिया के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी जायेगी.
संजीव कुमार, कार्यपालक अभियंता, नलकूप विभाग, जहानाबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >