युवक की ट्रेन से कटकर मौत

जहानाबाद नगर : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन तथा कोर्ट हाल्ट के बीच पोल नंबर 45 एवं 46 के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक शकुराबाद थाना क्षेत्र के कुंडिला निवासी राजेंद्र मिश्रा का पुत्र सुमित कुमार मिश्रा (19 वर्ष) है. वर्तमान में वह जिला मुख्यालय स्थित गणेशदत्त नगर […]

जहानाबाद नगर : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन तथा कोर्ट हाल्ट के बीच पोल नंबर 45 एवं 46 के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक शकुराबाद थाना क्षेत्र के कुंडिला निवासी राजेंद्र मिश्रा का पुत्र सुमित कुमार मिश्रा (19 वर्ष) है. वर्तमान में वह जिला मुख्यालय स्थित गणेशदत्त नगर राजाबाजार में रहता था.

गुरुवार की सुबह वह घर से सब्जी खरीदने निकला था. वह कान में हेडफोन लगा रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान पलामू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी होने के बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा तैयार किया तथा पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया.
सदर अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरने एवं गंभीर जख्म लगने के कारण मौत हुई है. हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त युवक कान में हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >