जहानाबाद: काको के लटनपट्टी में कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम

बिहार के लटनपट्टी गांव में कपड़ा पसारने के दौरान 12 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

Jehanabad News: जिले के काको प्रखंड अंतर्गत पाली थाना क्षेत्र के लटनपट्टी गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई. घर में कपड़े सुखाने (पसारने) के दौरान 12 वर्षीय एक बच्ची अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान लटनपट्टी गांव निवासी रविन्द्र यादव की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है. इस असामयिक हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त हो गया.

खेत से लौटे परिजनों ने बेसुध देखा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शिवानी के माता-पिता और अन्य परिजन खेत में काम करने के लिए गए हुए थे. उस दौरान शिवानी घर पर अकेली थी और खाना बनाने समेत अन्य घरेलू कामकाज निपटा रही थी. कपड़े धोने के बाद जैसे ही वह उन्हें सुखाने के लिए तार पर पसारने गई, तभी अचानक तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई. तेज करंट का झटका लगते ही वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी. कुछ देर बाद जब परिजन खेत से घर लौटे, तो उन्होंने शिवानी को आंगन में अचेत पड़ा पाया.

बिना पोस्टमार्टम कराया अंतिम संस्कार

बेटी को बेसुध देख परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई शुरू की. हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और लिखित सहमति देकर शव को अपने साथ अंतिम संस्कार के लिए ले गए. घटना के बाद सांत्वना देने के लिए पीड़ित परिवार के घर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही.

Also Read: जहानाबाद: प्रशिक्षु DSP अंकित कुमार ने घोसी थानाध्यक्ष के रूप में संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और जनसेवा को बताया प्राथमिकता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बैकुंठ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >