अनुराधा ज्वेलर्स में बैठ कर खंगाल रहे हैं फाइल
शुक्रवार को भी बंद रहीं ज्वेलरी की कई दुकानें
जहानाबाद : विगत तीन दिनों से शहर में टिकी है आईटी की टीम. शुक्रवार को भी सुबह से खंगालती रही अनुराधा ज्वेलर्स की फाइल. छापेमारी करने आयी के सदस्य बगैर वरीय अधिकारियों के इजाजत के यहां से डिगने को तैयार नहीं. टीम में शामिल इनकम टैक्स के अधिकारियों ने करीब-करीब दुकान कागजातों का मिलान कर आगे अपने सीनियरों को अवगत भी करा दिया है, अब हरी झंडी मिलते ही टीम के सदस्य यहां से रवाना हो जायेगें. हालांकि इस संबंध में मौजूद अधिकारियों ने कुछ भी साफ-साफ बताने से परहेज किया. कहा-इनकम टैक्स अपना काम कर रही है. मामले का अनुसंधान जारी है. वहीं दुकानदार का हाल बेहाल है.
तीन दिनों से टीम के लोगों के टिके होने से उनकी रातों की नींद भी छीन गयी है. शुक्रवार को भी शहरी क्षेत्र में ज्वेर्लरी की दुकानें नहीं खुली है. छिटपुट एक-दो लोग बमुश्किल हिम्मत जुटाते हुए घंटे-दो घंटे के लिए अपनी दुकानें खोली.दुकानदारों के अंदर इनकम टैक्स के छापे से भय व्याप्त है.
