टेंपो में हुई मुलाकात, होटल में खुला राज; शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर ग्रामीणों ने करा दी शादी

बिहार के जहानाबाद में एक शादीशुदा महिला और टेंपो चालक के प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया। दोनों को एक होटल में साथ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उनकी शादी करा दी।

Tempo Driver Love Story बिहार के जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला और टेंपो चालक के बीच करीब एक साल से चल रहे प्रेम-प्रसंग का मामला मंगलवार को सामने आया. दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल में साथ पकड़े जाने के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें जहानाबाद के सेवनन गांव ले आये. यहां ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी . बाद में दोनों को कड़ौना थाना लाया गया, जहां उनके कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे. कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही है.

टेंपो में हुई थी पहली मुलाकात

यह मामला कड़ौना थाना क्षेत्र के चिड़ैयाटांड़ (सेवनन) गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी और पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी रणधीर कुमार चौधरी से जुड़ा है. रणधीर टेंपो चलाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक साल पहले काजल उसके टेंपो में सवार हुई थी. इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और उन्होंने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया. बातचीत फिर प्रेम में बदल गया.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

दोनों पहले से शादीशुदा

स्थानीय लोगों का कहना है कि काजल एक बच्चे की मां है, जबकि रणधीर के चार बच्चे का बाप है. काजल का पति बाहर रहकर काम करता है. मंगलवार को काजल के घर से निकलने के बाद उसके पति और परिजनों को शक हुआ. इसके बाद उन्होंने उसका पीछा किया और मसौढ़ी स्थित उस होटल तक पहुंचे, जहां दोनों साथ मिले.

होटल से गांव लाकर करायी गयी शादी

होटल में दोनों के मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें सेवनन गांव ले आये. वहां ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी. इस दौरान रणधीर की पहली पत्नी भी मौके पर मौजूद थी. रिपोर्टों के मुताबिक, पति की दूसरी शादी होते देख वह रोने लगी. मंगलवार देर शाम दोनों को कड़ौना थाना लाया गया था. पुलिस ने मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की बात कही है.

Also Read :एक हाथ पर 'प्रीति' का टैटू, दूसरे पर चोट का निशान; बेगूसराय में 8 दिन में मिलीं 3 महिलाओं की लाश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeshkumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >