निर्माणाधीन ईंट भट्ठे में मजदूरों से मारपीट

तंबू में लगायी आग

सिकंदरा. थाना क्षेत्र के आचार्यडीह गांव के समीप निर्माणाधीन चिमनी पर शुक्रवार की रात्रि करीब 9:00 बजे दो दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने तंबू में आग लगाकर एक दर्जन से अधिक मजदूरों के साथ बेरहमी से मारपीट की. जानकारी के मुताबिक सिकंदरा थाना क्षेत्र के पोहे गांव निवासी राम भजन यादव आचार्यडीह गांव के समीप नये चिमनी का निर्माण करा रहे हैं. यहां निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के रहने को लेकर कार्यस्थल पर तंबू लगाया गया है. दिन का काम खत्म होने के बाद एक दर्जन से अधिक मजदूर इस तंबू में विश्राम कर रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे दो दर्जन बदमाशों ने तंबू में आग लगा दी. यह देख सभी मजदूर इधर-उधर भागने लगे. इसके बाद बदमाशों ने सभी मजदूरों को घेरकर मारपीट की. मारपीट में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना सिकंदरा थाने को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की गयी. शनिवार की सुबह राम भजन यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया. मारपीट के शिकार सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. राम भजन यादव ने बताया कि मजदूरों का 6 मोबाइल एवं 15 हजार रुपये नकद की छिनतई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >