महिला उत्थान ही विकसित भारत की पहचान : विकास सिंह

नारी सशक्तीकरण को लेकर सूबे की सरकार व केंद्र सरकार लगातार कर रही कार्य

झाझा. नारी सशक्तीकरण को लेकर सूबे की सरकार व केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है. महिला उत्थान ही विकसित भारत की पहचान है. उक्त बातें भाजपा नेता विकास सिंह ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच धोती-साड़ी वितरण के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज डबल इंजन की सरकार पूरे देश में विकास को गति दे रही है. आने वाले समय में महिला की अपनी एक पहचान होगी. विश्व महिला दिवस के अवसर पर भाजपा नेता ने झाझा के सर्किल एक के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मे घूम-घूम कर जरूरतमंद महिलाओं से मिल उन्हें साड़ी-धोती देकर सम्मानित किया. उन्होंने करमा टोला वंशाटांड, बोड़वा आदि की दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया. सम्मानित की जाने वाली महिलाओं में पूजा देवी, फुलवान्ति देवी, तजमुनिया खातून, गुलशन बेगम, रेखा देवी, बुधनी देवी, समसा खातून, सकीला खातून, नुरेषा खातून, उर्मिला देवी समेत दर्जनों हैं. मौके पर भाजपा किसान नेता बालमुकुंद सिंह, लोकसभा विस्तारक भैयालाल माथुरी, जिला पूर्व महामंत्री नरेंद्र सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण सिंह, मो हामिद, पंचायत अध्यक्ष भाजपा परमानंद मोदी, मो अफजल, दिलीप बर्नवाल, मो मुजफ्फर, मो परवेज, वार्ड सदस्य त्रिपुरारी ठाकुर समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >