महुआ पेड़ के विवाद में महिला से मारपीट, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

थाना क्षेत्र के मधुवा गांव में महुआ पेड़ को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है.

झाझा. थाना क्षेत्र के मधुवा गांव में महुआ पेड़ को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना में घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल महिला की पहचान गांव निवासी कौशल्या देवी के रूप में हुई है. पीड़िता ने बताया कि गांव के ही सकलदेव प्रसाद एवं उनके परिवार के सदस्यों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की. कौशल्या देवी के अनुसार, महुआ का पेड़ उनके पिता की निजी जमीन पर लगा हुआ है, लेकिन आरोपी पक्ष उस पर जबरन कब्जा करना चाह रहा है. इसी बात का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी. घटना की सूचना डायल 112 नंबर की पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर मामले को शांत कराया. पीड़िता ने यह भी बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी आरोपी पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी थी, जिसका मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >