जमुई. शहर स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम के अभिनंदन सह पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवाकर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन उदय झा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सुबोध कुमार मंडल ने किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि संगठन को धारदार और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उतरकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जायेगा तथा जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा. तथा भाजपा की नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा जताया. पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आंदोलन है. मौके पर जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष देवी कुमारी, सदानंद प्रसाद, रामेश्वर यादव, लक्ष्मीकांत पांडे, पंकज सिंह, विधुशेखर सिंह, रिंकू देवी, शहंशाह, पुष्पराज, नवीन सिंह, निवास सिंह, शशिभूषण सिंह, रामाश्रय सिंह सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी.
जमीनी स्तर पर काम करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष
शहर स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम के अभिनंदन सह पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया.
