अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने पिपरा बालू घाट के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया तथा उसका उप चालक को गिरफ्तार किया है.

झाझा. पुलिस ने पिपरा बालू घाट के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया तथा उसका उप चालक को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त घाट पर अवैध बालू का उठाव हो रहा है. तभी पुलिस पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार को छानबीन के लिए भेजा. पुलिस की गाड़ी को देखते ही चालक, उपचालक गाड़ी लेकर भागने लगा. पीछा करने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. लेकिन उपचालक को पकड़ लिया गया. उपचालक की पहचान पताव गांव निवासी विनय यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष से बताया कि अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार उपचालक को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >