शराबबंदी वाले बिहार में फॉरेस्टर ऑफिस में छलका रहे थे जाम, वर्दी पहन शराब पीने का वीडियो वायरल

Bihar News: जमुई के झाझा प्रखंड स्थित नागी डैम पक्षी अभयारण्य में तैनात फॉरेस्टर अनीश कुमार का शराब पार्टी करते और रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें उनके इस करतूत पर वन विभाग एक्शन भी लिया है.

Bihar News: जमुई के झाझा प्रखंड स्थित नागी डैम पक्षी अभयारण्य में तैनात फॉरेस्टर अनीश कुमार की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो और ऑडियो उनकी कार्यप्रणाली पर गहरी चोट की है. वायरल वीडियो में अनीश कुमार वर्दी में हैं. उसके बाद भी एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरे में सिगरेट लिए नजर आ रहे हैं.

10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए भी देखा गया

इसके अलावा, एक अन्य वीडियो में फॉरेस्टर अनीश कुमार को पत्थर से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के बदले कथित तौर पर 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए देखा गया है. वायरल ऑडियो क्लिप में फॉरेस्टर अनीश कुमार अपने सहकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं.

रिश्वत लेते फॉरिस्टर

Also Read:  स्टेज पर डांस कर रहे दूल्हे के दोस्त पर युवक ने चलाई गोली, मर्डर का लाइव वीडियो देखिए

वन विभाग ने लिया संज्ञान

वन विभाग द्वारा इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया गया है और एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि फॉरेस्टर अनीश कुमार इलाके में अपनी दबंगई और वर्दी के रौब के लिए कुख्यात हैं. वह अक्सर लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >