सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

241 विधानसभा जमुई, 240 विधानसभा सिकंदरा के सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को समाहरणालय सभा कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया.

जमुई . आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीनवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में बुधवार को 241 विधानसभा जमुई, 240 विधानसभा सिकंदरा के सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को समाहरणालय सभा कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण सत्र में जमुई विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी ने भाग लिया. जानकारी देते हुए डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को मतदान के पूर्व, मतदान के दिन, मतदान समाप्ति के उपरांत उनके कर्तव्य व दायित्व, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संबंधित, सामग्री प्रबंधन एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि सेक्टर पदाधिकारी चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रबंधन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भूमिका निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रशिक्षण के क्रम में पदाधिकारी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया .मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर पदाधिकारी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >