अगलगी में तीन घर जले, हजारों का नुकसान

प्रखंड अंतर्गत मड़ैया पंचायत के धारवा गांव में मंगलवार को आग लगने से तीन घर जल गये.

लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत मड़ैया पंचायत के धारवा गांव में मंगलवार को आग लगने से तीन घर जल गये. इस हादसे में हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. धारवा गांव के अग्निपीड़ित उपेंद्र यादव पिता स्व चानो यादव, बालेश्वर यादव पिता बोड़न यादव व लखन यादव पिता हूरो यादव ने बताया कि सभी के घरों में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये. इसमें अनाज, कपड़े आदि जल गये. सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका. घटना की सूचना स्थानीय थाना तथा अंचल अधिकारी को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >