महिला को लेकर युवक फरार, एसपी को दिया आवेदन

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

पति ने कहा- जेवर व नकदी भी ले गयी साथ

जमुई. जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित ने स्थानीय थाना पुलिस पर भी लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. आवेदन में पीड़ित मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनदीपी गांव निवासी मनीष कुमार बताया कि मेरी शादी सात वर्ष पूर्व गिद्धौर थाना क्षेत्र के बानाडीह गांव निवासी परमेश्वर यादव की पुत्री जूली कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. दो बच्चे आदित्य कुमार (6 वर्ष) और अदिती कुमारी (4 वर्ष) हैं. पीड़ित ने बताया कि 12 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी दोनों बच्चों को सोते हुए छोड़कर घर से करीब एक लाख रुपये के जेवर, कपड़े और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गयी. घटना के दौरान पिता घर का दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर बाहर आये तो देखा कि एक युवक मोटरसाइकिल पर मेरी पत्नी को बैठाकर भाग रहा है. उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से फरार हो गया. मनीष कुमार ने बताया कि मैं उस समय रायपुर (छत्तीसगढ़) में ट्रक चला रहा था. सूचना मिलने पर घर आया और मामले की छानबीन शुरू की. ससुराल पक्ष से मिली जानकारी के आधार पर एक मोबाइल नंबर मिला, जिससे उनकी पत्नी की बातचीत होती थी, लेकिन उस नंबर पर कॉल करने पर फोन बंद मिला और बाद में मेरा नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया. कथित युवक की पहचान नीरज मंडल (पिता- उपेन्द्र मंडल, निवासी असरहुआ, थाना- चरकापत्थर, जिला जमुई के रूप में हुई. पीड़ित का आरोप है कि उक्त युवक ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर मोहनपुर थाना पहुंचे, तो पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया. इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पत्नी की बरामदगी, बच्चों की सुरक्षा और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >