पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को दिया आवेदन

प्रखंड क्षेत्र की बाराकोला पंचायत के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट है. नल-जल योजना भी काम नहीं कर रही. ऐसे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पेयजल मुहैया कराने की मांग की है.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र की बाराकोला पंचायत के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट है. नल-जल योजना भी काम नहीं कर रही. ऐसे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पेयजल मुहैया कराने की मांग की है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता कार्तिक कुसुम के अलावा अनिल कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, प्रसादी यादव, गोकुल यादव, विमली देवी, पिंकी देवी, संगीता कुमारी, मुन्नी कुमारी, रामदेव यादव समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि बाराकोला क्षेत्र के घोरमारा आदि गांवों में शुद्ध पेयजल का संकटआ गया है. कई बार पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर व जिलाधिकारी को भी आवेदन दिया है, लेकिन कोई निदान नहीं निकल पाया है. ग्रामीणों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में भी हमलोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलता है तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के लगभग सभी चापाकल खराब है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >