ट्रेन में पत्नी को छोड़कर पति हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया आश्रम

मुंबई में एक ट्रेन में सवार होकर अपने पति के साथ झाझा आ रही पत्नी को पति ने ट्रेन में ही छोड़कर फरार हो गया.

झाझा . मुंबई में एक ट्रेन में सवार होकर अपने पति के साथ झाझा आ रही पत्नी को पति ने ट्रेन में ही छोड़कर फरार हो गया. अर्धरात्रि को झाझा स्टेशन के पास सड़क पर टहल रही थी. तभी पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह की नजर अकेले घूम रही महिला पर पड़ी. उक्त महिला की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के पानीचूआ गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है. महिला ने बताया कि मैं अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी. मेरे पति शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता था. उसके बाद हम लोगों ने घर वापस आने का निर्णय लिया. मुंबई से ट्रेन में सवार हो कर अपने पति के साथ पटना आयी और पटना से झाझा आने के लिए ट्रेन में साथ चले. रास्ते में ही पति मुझे छोड़कर फरार हो गया. जब ट्रेन झाझा पहुंची तो मैं उतर गयी और अपने पति की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. मैंने पति को फोन लगाया, लेकिन पति ने मेरे नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया. पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने उक्त महिला की जानकारी उसके मायके वालों को दी. उसके बाद समुचित व्यवस्था करते हुए शहर के एक वृद्धाश्रम में पहुंचा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >