घोरमारा व रजला में चापाकल हुआ दुरुस्त, लोगों को मिल रहा है पेयजल

प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाका घोरमारा व रजला में खराब पड़े चापाकल पीएचईडी विभाग व प्रशासन द्वारा दुरुस्त कर दिया गया है.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाका घोरमारा व रजला में खराब पड़े चापाकल पीएचईडी विभाग व प्रशासन द्वारा दुरुस्त कर दिया गया है. दोनों जगह पर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सक्रिय सदस्य कार्तिक कुसुम ने बताया कि हमलोगों के प्रयास से उक्त जगह पर ग्रामीणों को पेयजल मिल रहा है. उन्होंने बताया कि कई बार हमलोगों ने जिलाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को पत्र लिखा था. जिसके आलोक में खराब पड़े चापाकल को ठीक किया गया. ग्रामीणों ने प्रिंट मीडिया के अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया है. ग्रामीण रीता देवी, नाथो यादव ,ललिता देवी, मुरारी यादव समेत कई लोगों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में हमलोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस गए थे. अब हमें पेयजल मिलना शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने खुशी जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >