जनता से अपने रिश्ते को और गहरा करें कार्यकर्ता

चकाई प्रखंड के भाकपा माले लोकल कमेटी बोंगी एवं लोकल कमेटी बरमोरिया की ओर से पार्टी का 56 वां स्थापना दिवस बोंगी पंचायत अंतर्गत मधुपुर गांव के बोराटांड टोला में सोमवार को समारोह पूर्वक मनाया गया.

चंद्रमंडीह-सरौन. चकाई प्रखंड के भाकपा माले लोकल कमेटी बोंगी एवं लोकल कमेटी बरमोरिया की ओर से पार्टी का 56 वां स्थापना दिवस बोंगी पंचायत अंतर्गत मधुपुर गांव के बोराटांड टोला में सोमवार को समारोह पूर्वक मनाया गया. भाकपा माले प्रखंड सचिव काॅमरेड मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी ने तमाम झंझावातों को झेल कर देश के मेहनतकश वर्ग के हक अधिकार के लिए संघर्ष किया है. जरूरी है हम जनता से अपने रिश्ते ओर गहरा करें और उनके रोजी-रोटी और आजादी से जुड़े हर मुद्दे को पूरे दमखम से उठाएं.कार्यक्रम में जिला कमेटी सदस्य काॅमरेड बासुदेव हांसदा, मतला मरांडी, प्रदीप मंडल, अजीम अंसारी एलियास हेम्ब्रम ने भी अपने विचार रखे. मौके पर बालदेव राय, एतवा हेंब्रम, खुबलाल राणा, प्रभु मरांडी, सुरेश टुडु, मैनेजर सिंह, बाजो ठाकुर, बुनदो राणा, रस्सी हेंब्रम, परमेश्वर यादव, पुरण हेंब्रम, बसंती सोरेन, संझली टुडु समेत बड़ी तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >