रेलवे ट्रैक से अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी रेल पुलिस

किउल-जसीडीह रेलखंड के जमुई रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से बुधवार को रेल पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है.

जमुई. किउल-जसीडीह रेलखंड के जमुई रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से बुधवार को रेल पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने आरपीएफ को जमुई रेलवे स्टेशन के डाउन रेल ट्रैक के पोल संख्या 393/30 के समीप एक युवक का शव होने की सूचना दी गयी. सूचना के बाद रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गयी. घंटों मशक्कत के बाद भी मृतक युवक की पहचान नहीं हो पायी. आशंका जताया जा रहा है कि युवक सफर के दौरान ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गयी. आरपीएफ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद 36 घंटे तक शव को पहचान के लिए रखा जायेगा इसके उपरांत शव का दाह संस्कार कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >