स्नान करने गये व्यक्ति की अंबा घाट से शव बरामद

शहर के छोटी चंदवारी निवासी थे 55 वर्षीय निरंजन पासवान

झाझा. प्रखंड स्थित उलाय नदी के अंबा घाट के समीप से गुरुवार को पुलिस एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव शहर के छोटी चंदवारी निवासी 55 वर्षीय निरंजन पासवान का है. उसके पुत्र बबलू कुमार ने बताया कि मेरे पिता बुधवार को उलाय नदी गणेशी घाट पर स्नान करने की बात कह कर घर से निकले थे. जब काफी समय तक वापस नहीं लौटे तो हमलोगों खोजबीन कर रहे थे, गुरुवार सुबह जानकारी मिली कि अंबा घाट पर एक व्यक्ति शव है. सूचना पाकर जब हमलोग वहां पहुंचे तो देखे कि मेरे पिता का शव है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज कर छानबीन कर रही है. घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >