होली भाईचारे का पर्व, शांतिपूर्ण मनाएं: डीएसपी

रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक है. इसे हर्षोल्लास व शांति के साथ मनाएं. उक्त बातें गुरुवार को झाझा डीएसपी राजेश कुमार ने सिमुलतला थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही.

सिमुलतला. रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक है. इसे हर्षोल्लास व शांति के साथ मनाएं. उक्त बातें गुरुवार को झाझा डीएसपी राजेश कुमार ने सिमुलतला थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि होली के दौरान प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी रखेगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. महिला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने स्पष्ट किया कि डीजे एवं अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. शरारती तत्वों एवं नशेड़ियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. उपद्रव करने अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी गिले-शिकवे भुलाकर परिवार एवं समाज के साथ उत्साहपूर्वक त्योहार मनाएं. प्रशासन हर सुख-दुख में आमजनों के साथ खड़ा है. बैठक के दौरान विभिन्न स्थानों पर होली के अवसर पर अगजा जलाने की परंपरा को लेकर जानकारी ली गई. दोनों समुदायों के उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने पर जोर दिया. इस अवसर पर कनौदी पंचायत के सरपंच मनोरंजन प्रसाद, कल्याणपुर पंचायत के सरपंच श्रीधर पंडित, उप मुखिया राजेश यादव, कनौदी मुखिया प्रतिनिधि अताउल अंसारी, समाजसेवी प्रकाश यादव, डॉ रहमान सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >