निशान पूजन के साथ फागन मेलो का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय फागन मेलो का शुभारंभ गुरुवार संध्या निशान पूजन व भजन कीर्तन के साथ शुरू हो गया है.

झाझा . तीन दिवसीय फागन मेलो का शुभारंभ गुरुवार संध्या निशान पूजन व भजन कीर्तन के साथ शुरू हो गया है. तीन दिनों तक चलने वाला इस कार्यक्रम में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय बांका उर्फ गुड्डू जी, अनिल सुल्तानियां उर्फ चप्पू जी समेत कई लोगों ने बताया कि गुरुवार को निशान पूजन, भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. जबकि 27 की सुबह विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जो पंचायत अग्रवाल धर्मशाला से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए श्याम मंदिर पहुंचेगी. 27 को ही संध्या 7:00 बजे से अखंड ज्योत व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है. आगामी 28 को सवामणि प्रसाद व अन्य का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रासलीला व नृत्य नाटिका है, जो हरियाणा, वृंदावन व कोलकाता के दर्जनों कलाकार रहेंगे. आयोजकों ने बताया कि आमंत्रित कलाकार के रूप में राजस्थान के दीपांशु अग्रवाल, अविनाश बवरा ,बिहार के तान्या अग्रवाल जबकि उत्तर प्रदेश के शिवांक शर्मा हैं. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल श्याम मंदिर पहुंचकर न सिर्फ आशीर्वाद प्राप्त किया बल्कि मंदिर परिसर में मौजूद फागन मेलो सदस्यों से आयोजन से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी लिया. इस दौरान होने वाले कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी लिया. मौके पर अन्य कई लोग मौजूद थे. निशान पूजन के साथ तीन दिवसीय फागन मेलो का हुआ शुभारंभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >