झाझा. स्थानीय सोना पट्टी, शिव बाजार स्थित शिव मंदिर में सोमवार को अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया .इस दौरान मां पार्वती, मां शीतला व नंदी बाबा की सफल प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया. इस दौरान लोगों ने हरे रामा हरे रामा, हरे कृष्णा हरे कृष्णा का 24 घंटे का अनुष्ठान रखा. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल होकर अष्टयाम में भाग लिया. संजीव केशरी, अमित केशरी, छोटू केशरी समेत कई लोगों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद अखंड हरि कीर्तन का कार्यक्रम किया जा रहा है. उसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा. मौके पर विशु केशरी, पवन केशरी समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
