आहर में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम

प्रखंड के बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटकाजोर आहर में मंगलवार को डूबने से किशोर की मौत हो गयी.

सोनो . प्रखंड के बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटकाजोर आहर में मंगलवार को डूबने से किशोर की मौत हो गयी. मोटकाजोर आहर चरकापत्थर थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ के समीप है. मृतक की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के विजैया गांव के तेतरियाटांड़ टोला निवासी मुंशी यादव के पुत्र अजय कुमार (15) के रूप में हुई है. अजय अपने चार दोस्तों के साथ आहर के समीप स्थित धान के खेत में उर्वरक डालकर आहर में स्नान के लिए आया था. स्नान के लिए आहर में उतरने के दौरान पैर फिसलने से वह असंतुलित होकर गहरे पानी में गिर गया. साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका. इसी बीच शोर सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन अजय को बचाया नहीं जा सका. घटना की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. किसी तरह शव को आहर से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना पाकर बटिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. इधर, अजय की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. मां अनिता देवी सहित बहनें व अन्य महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल हो गया. अजय केशोफरका स्थित उच्च विद्यालय में दसवीं का छात्र था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >