सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

मद्य निषेध व उत्पाद मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने दिया नियुक्ति पत्र

गिद्धौर. प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ सभी क्षेत्र में विकास कर रही है. सरकार शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर लगातार कार्य कर रही है और इसका अच्छा असर भी समाज में देखने को मिल रहा है. उक्त बातें मद्य निषेध व उत्पाद मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गिद्धौर परिसर में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण सौ विशिष्ट शिक्षकों औपबंधिक नियुक्ति पत्र देते हुए कहा. उन्होंने कहा कि वर्षों से कार्यरत नियोजित शिक्षक अब राज्य कर्मी का दर्जा पा लिये हैं. उन्होंने सभी शिक्षकों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने को लेकर प्रेरित किया. कहा कि आप अपने विद्यालय में पूरी ईमनादारी से सेवा दें और माननीय मुख्यमंत्री के सपनाें को साकार करें. मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री सह विधायक दामोदर रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुणवत्तायुक्त शिक्षा व्यवस्था बनाने को लेकर सभी विद्यालयों में शिक्षक देने के साथ-साथ सभी संसाधन से परिपूर्ण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के पूर्व प्रदेश की व्यवस्था लचर थी. वर्तमान प्रदेश सरकार अथक प्रयास कर इसे पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है और इसका अच्छा असर भी दिख रहा है. धन्यवाद ज्ञापन डीईओ राजेश कुमार के द्वारा किया गया. मौके पर जिप अध्यक्ष दुलारी देवी, डीईओ राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानस मिलिंद, सोनी कुमारी, सीमा कुमारी, डायट सेंटर गिद्धौर के प्राचार्य डॉ नावेद हसन खान के साथ-साथ काफी संख्या शिक्षक उपस्थित थे. मंच संचालन उच्च विद्यालय माधोपुर के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने किया. औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >