गिद्धौर में हर्सोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के मार्ग पर चलने की छात्र छात्राओं को दी गयी प्रेरणा

गिद्धौर के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. छात्र-छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया और शिक्षकों को उपहार देकर अपना आभार व्यक्त किया. गुरुजनों ने छात्रों को सफलता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी.

गिद्धौर (जमुई). गिद्धौर सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया गया. इस मौके पर निदेशक मधुलिका सिंह ने मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं से कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही आप जीवन में सफलता कर सकते हैं, वहीं विद्यालय प्राचार्य संदीप कुमार ने छात्र छात्राओं को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी. ग्रेट बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में भी हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस गिद्धौर के ग्रेट बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनके जंयती पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी, मौके पर विद्यालय निदेशक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं, वहीं प्राचार्य संतोष कुमार व उप निदेशक पायल सिंह ने छात्रों को राधाकृष्णन के विचारों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी. गुरु वंदन से गूंजा विद्यालय बच्चों ने पेन गुलाब देकर गुरुजनों का जताया आभार गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के अपराजिता आवासीय विद्यालय गंगरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय छात्र छात्राओं के द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय शिक्षकों के सम्मान में कविता, भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी. छात्र छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षकों को पेन और गुलाब भेंट कर सम्मानित किया, मौके पर विद्यालय के संरक्षक अरुण कुमार सिन्हा, निदेशक आशीष कुमार सिन्हा सचिव गरिमा सिन्हा ने संयुक्त रूप से मौके पर कहा कि शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं, उनके बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है, उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं बच्चों को शिक्षा के राह पर दृढ़ता के साथ अपने गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण कर चलने की प्रेरणा दी. बिनोबा भावे पब्लिक स्कूल में भी धूमधाम से मना शिक्षक दिवस बिनोबा भावे पब्लिक स्कूल गिद्धौर में शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया गया, इस मौके पर विद्यालय निदेशक विश्वास सिंह ने कहा शिक्षक ज्ञान का दीपक हैं, वहीं, प्राचार्य अभय पांडेय ने छात्रों से गुरुजनों का सम्मान कर उनके आदर्शों पर शिक्षा के क्षेत्र में चलते रहने का आह्वान किया. सत्य साईं पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरुओं का सम्मान सत्य साईं पब्लिक स्कूल गिद्धौर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, निदेशक संतोष केशरी ने कहा शिक्षक बच्चों को सही दिशा दिखाते हैं. वहीं सहायक निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि गुरु के बिना शिक्षा अधूरी है, छात्र उनके आदर्शों पर चल बेहतर भविष्य का निर्माण करें इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के दर्जनों छात्र छत्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया इस मौके पर दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं मौके पर मौजूद थे.

शिक्षक दिवस पर केक काटकर मनाते विद्यालय प्रबंधन के शिक्षक शिक्षिकाएं | Prabhat Khabar Network
शिक्षक दिवस पर केक काटते विद्यालय प्रबंधन के शिक्षक शिक्षिकाएं | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार सौरभ

कुमार सौरभ प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गिद्धौर (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >