ऋण वसूली को लेकर हुए नीलाम पत्र वाद की डीएम ने की समीक्षा जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामलों की विभाग वार प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की. इसमें संबंधित जिला स्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में डीएम ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर प्रतिमाह अधिक से अधिक ऋण वसूली की कार्रवाई भी करे. समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी नीलाम पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि फर्स्ट नोटिस, सेकंड नोटिस, बॉडी वारंट, डिस्ट्रेस वारंट की संख्या बढ़ाएं. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि संबंधित थानाध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर फर्स्ट नोटिस और सेकंड नोटिस के तमिला में प्रगति लाना सुनिश्चित करें. उन्होंने नीलाम पत्र वादों एवं राशि की वसूली के लिए संबंधित बैंकों व विभागों से समन्वय स्थापित कर निष्पादन का निर्देश सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को दिया. बैठक में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को कितने वाद प्रथम नोटिस एवं द्वितीय नोटिस के है, उनकी संख्या, नये आवंटित केस के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का कहा. बैठक में कई पदाधिकारियों ने भाग ने लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
