खैरा. थाना क्षेत्र के खैरा दक्षिण टोला में बुधवार को अगलगी से पुआल का पुंज जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि बुधवार शाम पुंज में आग लग गयी. इस घटना में गांव निवासी संजीव राम, अजीत राम, त्रिपुरारी राम, वाल्मीकि राम, राजो पासवान, अशर्फी रावत सहित अन्य किसानों का पुआल का पुंज जलकर राख हो गया. किसानों ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. सूचना पाकर खैरा थाना और जमुुई से दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. अगलगी की इस घटना में लगभग एक लाख से भी अधिक का नुकसान हुआ है. किसानों ने मामले में मुआवजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
