दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने चलाया ऋण वसूली अभियान

कर्ज नहीं चुकाने पर धारकों को दी गयी अंतिम चेतावनी

गिद्धौर. प्रखंड के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा पतसंडा एवं सेवा के अधिकारियों की ओर से ऋण धारकों से ऋण वसूली को लेकर गांव-गांव घूमकर अभियान चलाया गया. इसमें बैंक द्वारा लिये गये ऋण को अविलंब भुगतान करने का निर्देश दिया गया. बैंक के सर्टिफिकेट अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पतसंडा ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक संदीप कुमार सेवा प्रबंधक संदीप कुमार पांडेय द्वारा अभियान चलाकर क्षेत्र के सेवा, केवाल, पतसंडा के 45 ऋण धारकों को जिन्हें पूर्व में ऋण अदायगी की चेतावनी दी गयी थी, उन्हें अंतिम चेतावनी दी गयी गयी. सौरभ कुमार ने बताया कि अभियान के तहत सेवा, केवाल, छेदलाही एवं पतसंडा गांव में अभियान के तहत कुल 45 ऋण धारकों को अंतिम चेतावनी देकर आगामी 08 मार्च से पूर्व अपने ऋण से जुड़े लेन देन का निबटारा कर लिये जाने का निर्देश दिया गया है. कहा गया कि संबंधित ऋण धारक अपने ऋण से जुड़े खाते का नवीनीकरण कर समझौता करवा लें, समझौता नहीं होने की स्थिति में उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत कराया जाएगा. इसके उपरांत बैंक द्वारा किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. अभियान के तहत सेवा निवासी पूर्व मुखिया बोधनारायण रावत, छेदलाही गांव निवासी कलेश्वर यादव, केवाल निवासी फुलेश्वर यादव, प्रभु यादव पतसंडा निवासी ब्रह्मदेव राम सहित दर्जनों ऋण राशि चुकता नही करने वालों को अंतिम चेतावनी दी गयी है. मौके पर शाखा प्रबंधक संदीप कुमार पांडेय, पतसंडा प्रबंधक संदीप कुमार, सार्टिफिकेट अधिकारी सौरभ कुमार सिंह, गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक आयुषी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >