Jamui. रतनपुर में उधार न देने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला,दुकान में भी की तोड़फोड़

रतनपुर में उधार न देने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला,दुकान में भी की तोड़फोड़

गिद्धौर. गिद्धौर के रतनपुर चौक के एक दुकान में उधार सामान न देने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दुकान में तोड़फोड़ करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर चौक का है, उधार न देने पर दुकान में तोड़फोड़ से जुड़े इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार सोनू कुमार सिंह ने गिद्धौर थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही पिता पुत्र पर जानलेवा हमला और धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, सोनू कुमार सिंह, पिता मनीष कुमार सिंह रतनपुर गांव के निवासी हैं, अपने परिवार की जीविका के लिए रतनपुर चौक पर छोटी सी दुकान चलाते हैं, बीते रात तकरीबन आठ बजे के आसपास गांव के ही निवासी नीतीश यादव उसके दुकान पर उधार सामान मांगने आया सोनू द्वारा मना करने पर नीतीश ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर दबंगई दिखाने लगा, पीड़ित द्वारा विरोध करने पर नीतीश ने अपने पिता बबलू यादव को बुला लिया व दोनों मिलकर सोनू पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया एवं दुकान में रखे सामान को तहस नहस कर दिया, सोनू ने किसी तरह काउंटर की आड़ लेकर अपनी जान बचायी. वहीं घटना को अंजाम देने वाला पिता पुत्र घटना को अंजाम दे फरार हो गया, पीड़ित ने तत्क्षण इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलीस ने और घटना की पीड़ित से जानकारी ले कार्रवाई का अश्वासन दिया. वहीं इस घटना के बाद पीड़ित दुकानदार डरे सहमे हैं, पीड़ित ने अपनी जान माल की सुरक्षा को ले गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मालिक से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.इधर पुलिस ने पिड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >