एसडीपीओ ने की चोरी मामले की जांच

गल्ला दुकानदार के घर व दुकान को बनाया था निशाना

चकाई. तीन दिन पूर्व चकाई बाजार निवासी गल्ला दुकानदार राजेंद्र बरनवाल के यहां हुई चोरी के बाद शनिवार को एसडीपीओ राजेश कुमार उनके दुकान पर पहुंचे और मामले की जांच की. एसडीपीओ ने पीड़ित राजेंद्र बरनवाल से चोरी की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि शिवरात्रि दिन वे अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे. इसके बाद वे अपने बड़े बेटे के पास बांका चले गये. वहीं जब वे लोग घर लौटे तो गुरुवार को उन्हें चोरी की जानकारी मिली. एसडीपीओ ने दुकान और घर में जहां से सामान की चोरी हुई थी. उस जगह की जांच की. अगल बगल के दुकानदारों से भी इस बारे में पूछताछ की. कई दुकानदारों का मोबाइल नंबर भी लिया और आग्रह किया कि इस चोरी की घटना से संबंधित उन्हें कोई जानकारी मिले, तो वे पुलिस को अवश्य सूचना दें. मालूम हो कि चकाई बाजार निवासी राजेंद्र बरनवाल कि दुकान एवं घर का ताला तोड़ चोरों ने शिवरात्रि की रात घर में रखे तीन लाख नकद, दो किलो चांदी एवं बीस भर सोने के जेवरात समेत लगभग 15 लाख की संपत्ति चुरा ली थी. तीन दिन गुजर जाने के बाद भी मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं उन्होंने बताया कि जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर चोरों को पकड़ लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >