सरपंच ने ई-रिक्शा चालक को पीटकर किया घायल

सदर थाना क्षेत्र के चौरा रेलवे हॉल्ट के समीप की घटना

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के चौरा रेलवे हॉल्ट के समीप यात्री बैठाने को लेकर शनिवार को सरपंच बच्चू तांती ने ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल ई-रिक्शा चालक को सदर अस्पताल लाया गया. घायल ई-रिक्शा चालक गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कुंधुर गांव निवासी अमन सिंह ने बताया कि मैं हमेशा की तरह शनिवार को भी चौरा रेलवे हॉल्ट के पास अपने ई-रिक्शा पर यात्री को बैठा रहे थे. इसी दौरान कुंधुर का सरपंच बच्चू तांती अपने पुत्र के साथ आया और लाठी- डंडे वह लोहे की रॉड से अचानक मारपीट करने लगा, जिससे मैं घायल हो गया. फिलहाल अमन सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

छोटे भाई समेत तीन लोगों को पीटकर किया घायल, भर्ती

जमुई. जिले के खैरा थाना क्षेत्र के जोगा झिंगोई गांव में रुपये की लेन- देन को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई सहित तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया. परिजन द्वारा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में संतोष रविदास और उसकी पत्नी व बच्चे शामिल हैं. घायल संतोष रविदास द्वारा बताया गया कि मेरे छोटे भाई रंजीत रविदास की शादी थी. बारात के दौरान खर्च के लिए बड़े भाई विजय रविदास ने मुझे छोटे 10 हज़ार रुपया दिया था. इस दौरान 9000 रुपया खर्च हुआ था. और एक हज़ार रुपया मांगा गया था, तो मैंने 900 रुपया दिया और 100 रुपया खर्च होने की बात कही. लेकिन विजय रविदास पूरा पैसा देने की बात कहकर रंजीत रविदास के साथ मिलकर मारपीट करने लगा. इससे हम तीनों घायल हो गये. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >