बालू माफिया ने पुलिस टीम पर की गोलीबारी, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी किया फायरिंग, जांच में जुटे पदाधिकारी

पतौना दौलतपुर घाट का मामला

बरहट. प्रखंड स्थित मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना दौलतपुर घाट पर शनिवार दोपहर अवैध खनन के विरुद्ध छापामारी करने गयी पुलिस टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. इसे लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मलयपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पतौना नदी घाट से बालू माफिया बालू का उठाव कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घाट पर पहुंच कर घेराबंद शुरू कर दी, तभी बालू माफिया ने पुलिस पर गोलीबार कर दिया. इसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस के द्वारा भी पांच राउंड फयारिंग की गयी. पुलिस की फायरिंग के बाद बालू माफिया वाहन लेकर फरार हो गये. इसके बाद पुलिस ने नदी घाट से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया है. एसडीपीओ ने बताया कि मलयपुर थाना, जिला आसूचना इकाई जमुई की ओर से बालू खनन माफिया के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

छापेमारी अभियान में थे शामिल

छापेमारी अभियान में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुलिस पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार प्रेमरंजन राय व कई पुलिस जवन शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >